हल्द्वानी : सड़क चौड़ीकरण की ज़द में आ रहे व्यापारियों ने जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ की बैठक, बना यह प्लान

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौडीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने आज कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सडक चौडीकरण में जिला प्रशासन ने लोगों के हितों को ध्यान में रखा है। जो व्यापारी पूर्णतः प्रभावित हो रहे है उनके लिए तात्कालिक तौर पर अस्थाई शेड की व्यवस्था की जाएगी। शासन से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव भी स्वीकृत हेतु भेजा गया है, जिसमें उनकी स्थाई व्यवस्था की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सडक चौडीकरण हो जाने से आम लोगों के साथ ही एम्बुलैंस, स्कूली बच्चे आदि जिन्हें जाम के कारण अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड रहा है उससे राहत मिलेगी, साथ ही उक्त बॉटलेनेक का सुधारीकरण सड़क सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है ।

उन्होने कहा सडक के आसपास चिकित्सालय, व्यवसायिक संस्थान आदि के होने से आने वाले ट्रैफिक का 60 प्रतिशत आंतरिक यातायात है । उन्होंने कहा कि सडक की चौडाई 12 मीटर रहेगी जिसमें ड्रेनेज सिस्टम हेतु नालियों का निर्माण भी किया जायेगा तथा सडक चौडीकरण हो जाने से भविष्य में हल्द्वानी शहर वासियों एवं पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग

जिलाधिकारी ने कहा कि सडक चौडीकरण से प्रभावित हो रहे कुल लोगों में से लगभग 22 से 25 लोग इससे पूर्ण रूप से प्रभावित होगे उनके लिए प्रशासन द्वारा अस्थाई तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी। जिन स्थानों का विकल्प दिया गया है उसमें से जिसमें भी व्यापारी सहमत होंगे वहां अस्थाई शेड का निर्माण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट

उन्होेने कहा आस्था के केन्द्र कालूसिद्व मन्दिर को पूर्ण रूप से विधि-विधान के साथ शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए धर्मगुरूओं के दिशा निर्देशन में मन्दिर शिफ्टिंग के साथ ही पीपल के पेड़ को रिलोकैट/ट्रांसप्लांट का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा सडक चौडीकरण से हल्द्वानी शहर को आंतरिक ट्रैफिक में दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी के साथ ही विपिन गुप्ता, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, दया किशन उपाध्याय, संदीप सक्सेना व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad