हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन: 1-2 अप्रैल को बदलेगी यातायात व्यवस्था, जानिए पूरा प्लान
हल्द्वानी। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत काठगोदाम क्षेत्र में नहर पुनर्निर्माण और वृक्ष पातन कार्य को लेकर 1 और 2 अप्रैल 2026 को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान दोनों दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन द्वारा जारी प्लान के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले सभी वाहनों को नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गोलापार रोड के रास्ते भेजा जाएगा।
वहीं, काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट कर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
इसके अलावा, हल्द्वानी शहर से काठगोदाम की ओर जाने वाले सभी वाहनों को हाइडिल तिराहा से डायवर्ट कर पुराना फायर स्टेशन तिराहा और फिर कैल्टेक्स तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा।
प्रशासन ने अपील की है कि तय समय के दौरान असुविधा से बचने के लिए जारी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी