हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रही मासूम पिकअप के टायर के नीचे आई, मौत से परिवार में कोहराम
हल्द्वानी। शहर के मंडी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची पिकअप वाहन के पिछले टायर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कुंदन सिंह अपनी पत्नी गीतांजली और इकलौती बेटी काव्या के साथ बरेली रोड स्थित मंडी क्षेत्र के पास किराए के मकान में रहते हैं। उनके पड़ोस में पिकअप चालक सुरेश चिलवाल रहता है, जिसके साथ मासूम काव्या अक्सर खेलती थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार को काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सुरेश काम पर जाने के लिए अपनी पिकअप गाड़ी बैक कर रहा था। वाहन पीछे करते समय उसकी नजर बच्ची पर नहीं पड़ी और काव्या पिछले टायर की चपेट में आ गई।
हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मासूम की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले में अभी तक चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी