रानीबाग में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आकर 5 साल की बच्ची की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव
हल्द्वानी–भीमताल मार्ग पर रानीबाग के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सड़क पार कर रही करीब 5 वर्षीय मासूम बच्ची को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान कनक के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर डिपो की बस (UK 06 PA 1726) ने बच्ची को सामने से टक्कर मारी और उसे लगभग 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के समय बच्ची के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए और कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
हादसे के कारण हल्द्वानी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। तिकोनिया से भीमताल तिराहा और ज्योलीकोट तक लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए यातायात सुचारू कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!