हल्द्वानी : देवखड़ी नाले में बही दो कारें, बाल-बाल बचे कार सवार, देखे वीडियो…
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तड़के सुबह के समय हुई बारिश के चलते एक बार फिर से काठगोदाम क्षेत्र में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आ गया था जिसकी चपेट में दो कारें भी आ गई थी, दोनों कार पानी की तेज बहाव में बहने लगी लेकिन नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए रेलिंग में कार फस गई थी, वही आनन फानन में कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई वही दूसरी कार में सवारी बैठी थी जो तत्काल कार से उतर गई यदि नाले के पास रेलिंग नही लगी होती हो दोनो कार नाले में बह जाती।
प्रशासन द्वारा लगातार यह चेतावनी और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के दौरान नदी नाले और रपटो के उफान पर आने के दौरान आना और जाना ना करे लेकिन लोग प्रशासन की अपील और चेतावनी को नहीं मान रहे हैं और उफनाते नाले के दौरान अपने वाहनों से सड़क पर आना-जाना कर रहे हैं।
हाल ही में 10 जुलाई को रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर था उसी दौरान बुलेट सवार एक युवक सड़क पार कर रहा था जिसमें वह अपनी बुलेट समेत बह गया था,जिसकी बॉडी प्रशासन को चार दिन बाद मिली ऐसे में लोगों को यह ध्यान रखना होगा जब कभी भी बरसात होती है उसे दौरान नदी नाले और रपटे उफान पर रहते है ऐसे आना जाना बिलकुल नहीं करना चाहिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश