गोलापार बाईपास पर डंपर से टकराई बुलेट, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: शनिवार को गोलापार बाईपास रोड पर आँवला गेट चौकी के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक डंपर (नंबर: UK004CA 7813), जो गोला से आरबीएम लेकर आ रहा था, तकनीकी खराबी के कारण हाईवे के बीचो-बीच खड़ा था। इसी दौरान, पीछे से आ रही एक बुलेट (मोटरसाइकिल नंबर: UK 06 BD 3719) उसमें जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

बुलेट पर सवार दोनों युवक, राजवर्धन एवं करण जोशी (उम्र 19 वर्ष, निवासी हल्दुचौड़), गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पीसी 2 वाहन से दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad