केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रविवार को कालाढूंगी के लामाचौड़ मंडल के बूथ संख्या 137 में चंदन सिंह किरोला के आवास मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ का जिक्र किए जाने पर श्री भट्ट ने कोटाबाग विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में लाइब्रेरी चलने वाले शुभम बधानी से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी।
रविवार को केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनते हुए उसे आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा कोटाबाग विकासखंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं द्वारा घोड़ा लाइब्रेरी चलाई जाने के जिक्र करते हुए उसे सराहनीय काम प्रयास बताया। जिस पर श्री भट्ट ने कार्यक्रम के पश्चात दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए घोड़ा लाइब्रेरी चला रहे शुभम बधानी को दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाई दी और घोड़े की मदद से किताबों को दुर्गम मार्गो से होकर गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए उनके इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बताया।
इस दौरान जिला महामंत्री नवीन भट्ट मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे चंदन किरोला मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश जी, मंडल महामंत्री संदीप सनवाल, नंदन गोस्वामी हेमंत लोशाली मंत्री पंकज जोशी , पंकज निगलटिया मुकेश पडलिया जी गणेश जोशी जी कैलाश जोशी जी चंदन टनवाल परमजीत सिंह पम्मा जी, विपिन पडलिया प्रताप सिंह आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तालोग मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद