उत्तराखंड: नैनीताल से हल्द्वानी आ रही टूरिस्ट बस ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी, चालक की हुई दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योलीकोट के समीप शनिवार की देर रात एक टूरिस्ट बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। सूचना पर इसके बाद पुलिस और ने एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पर्यटको को लाने ले जाने वाली सिटी हार्ट कम्पनी की टूरिस्ट बस यूके04 पीए 0268 नैनीताल से हल्द्वानी को जा रही थी, ज्योलीकोट मुख्य बाजार से 50 मीटर आगे जाकर बस एकाएक अनियंत्रित होकर 100मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने ज्योलीकोट पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और ने एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने ग्रामीणों व पुलिस के साथ मिलकर बस के नीचे दबे चालक को बाहर तो निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad