उत्तराखंड: यहां पिकप खाई में गिरी, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी : हल्द्वानी से पहाड़ को जा रही पिकअप काठगोदाम नैनीताल रोड रानीबाग गौला पुल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे गोला नदी के गहरी खाई में जा गिरी जिससे पिकअप सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार हल्द्वानी से पहाड़ को जा रहा था इस दौरान उसकी नैनीताल रोड पर बारिश के चलते पिकअप अनियंत्रित हो गई वह करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस ने किसी तरह से पिकअप चालक को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर। बताया जा रहा कि पिकअप चालक का नाम सूरज कुमार पुत्र राजकुमार निवासी काठगोदाम का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad