उत्तराखंड शासन ने इस IAS को सौंपी हल्द्वानी नगर आयुक्त की जिम्मेदारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को हल्द्वानी नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है इसके आदेश अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह ने आज जारी कर दिए हैं।

शासन के आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में उल्लिखित तालिका के क्रमांक 5 पर अंकित अधिकारी श्री विशाल मिश्रा (IAS-2018), तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंहनगर को उक्त पद से स्थानान्तरित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के पद पर तैनात किया गया था।
उक्त तैनाती आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 में आंशिक संशोधन करते हुये विशाल मिश्रा (IAS-2018) को नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी के पद तैनात किया जाता है।
उक्त आदेश संख्या-1/186040/2024, दिनांक 30.01.2024 को इस सीमा तक संशोधित समझा एवं पढ़ा जाए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश