उत्तराखंड: यहां पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सात महीने पहले हुई थी शादी
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात एक सिपाही ने हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात उमेश चंद्र छड़ायल (30 वर्ष) हल्द्वानी में रहता था। रविवार सुबह उमेश चन्द्र छडायल के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उमेश ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उमेश चंद्र 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस की माने तो मृतक उमेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह 30 नवंबर से ड्यूटी से भी अनुपस्थित चल रहा था। बताया जा रहा है कि उमेश की करीब सात माह पूर्व शिक्षिका से विवाह हुआ था। मृतक उमेश की पत्नी अल्मोड़ा स्थित एक स्कूल में पढ़ाती हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है पुलिस जांच में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की