बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर: हल्द्वानी नगर सेवायोजन कार्यालय में इस दिन लगेगा रोजगार मेला
हल्द्वानी। नगर सेवायोजन कार्यालय आईटीआई परिसर हल्द्वानी में 13 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें 836 विभिन्न पदों में रिक्तियों के लिए 12 प्रमुख औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
नगर सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 836 विभिन्न पदो के रिक्तियों हेतु 12 औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा अधिक जानकारी के लिए 05946-234170 तथा मोबाइल नम्बर 99273-47474 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश