उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर हर घर के युवा को मिलेगा रोजगार, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया वादा
हल्द्वानी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हल्द्वानी में आयोजित सभा में देवभूमि को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के 21 सालों की दुर्दशा को हम 21 महीने में सुधार देंगे।
नैनीताल रोड में तिरंगा यात्रा को शुरू करने से पूर्व उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड पलायन प्रदेश बन गया है उत्तराखंड, युवा रोजगार मांग रहा है। लेकिन 21 सालों में कांग्रेस व भाजपा ने उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। उत्तराखंड में हमारी सरकार बनी तो हर घर से एक युवा को नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नही मिलती प्रतिमाह 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 फीसद नौकरियां राज्य के युवाओं को देंगे। सरकार बनने के छह माह के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियां तैयार की जाएंगी। रोजगार एवं पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। यह मंत्रालय लगातार हमारी रोजगार देने और पलायन रोकने की नीति की मॉनिटरिंग करेगा। उत्तराखंड के बच्चों के लिए जॉब पोर्टल तैयार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज