उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है, आज मिले 1292 नए संक्रमित, 05 की लोगों मौत, जानिए कहां……
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना वायरस के 1292 नये मामले सामने आए है। जबकि राज्य में आज 05 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 1292 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 352177 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 294 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 332949 मरीज स्वस्थ हो चुके है।
सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1292 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 441, हरिद्वार से 254, नैनीताल जिले से 220, उधमसिंह नगर से 193, पौडी से 147, टिहरी से 28, चंपावत से 07, पिथौरागढ़ से 12, अल्मोड़ा 36, बागेश्वर से 07, चमोली से 15, रुद्रप्रयाग से 14, उत्तरकाशी से 09 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर