हार्ट अटैक आने से 1 दिन पहले शरीर देने लगता है ये 8 संकेत, इग्नोर करने की न करें भूल

ख़बर शेयर करें 👉

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

Heart Attack Symptoms : किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक तब आता है, जब हृदय में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है या फिर किसी कारण से अवरुद्ध हो जाता है। यह रुकावट आमतौर पर हृदय (कोरोनरी) धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमाव के कारण होती है। फैटयुक्त, कोलेस्ट्रॉल युक्त जमाव को प्लाक कहा जाता है। प्लाक के निर्माण की प्रक्रिया को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। कभी-कभी प्लाक फट सकता है, जिसकी वजह से यह थक्के के रूप में बदलने लगता है। ऐसी स्थिति में ब्लड सर्कुलेशन में अवरुद्ध उत्पन्न हो सकती है। रक्त प्रवाह की कमी हृदय की मांसपेशियों के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकती है या नष्ट कर सकती है। हार्ट अटैक से पहले शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। इन संकेतों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं।

आइए जानते हैं हार्ट अटैक से 1 दिन पहले शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?

  • छाती में हल्का या तेज दर्द होना। छाती में भारीपन महसूस होना हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं।
  • सिर में हल्का दर्द होना और बेहद कमजोरी महसूस होना हार्ट अटैक आने से पहले की स्थिति है जो बताती है कि हार्ट की हिफाज़त के लिए सचेत रहे
  • पसीना आना, घबराहट और बेहोशी होना भी हार्ट अटैक के हो सकते हैं लक्षण।
  • हार्ट अटैक आने से पहले शॉल्डर पैन भी हो सकता है। ये दर्द दोनों बाहों में हो सकता है।
  • हार्ट अटैक आने का संकेत जबड़े में,कमर में,खासकर उल्टे हाथ की तरफ दर्द हो सकता है।
  • हार्ट अटैक आने से पहले बॉडी ठंडी पड़ सकती है और पसीना-पसीना हो सकती है।
  • वोमिटिंग की परेशानी होना भी हार्ट अटैक के चेतावनी संकेत हैं।
यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले लक्षण थोड़े या अधिक दर्द जैसे असामान्य लक्षण हो सकते हैं। कभी-कभी हार्ट अटैक का पहला लक्षण अचानक कार्डियक अरेस्ट होता है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

कुछ हार्ट अटैक अचानक आते हैं। लेकिन कई लोगों में घंटों, दिनों या सप्ताह से पहले ही चेतावनी के संकेत और लक्षण दिखने लगते हैं। सीने में दर्द या दबाव (एनजाइना) जो लगातार होता रहता है और आराम करने पर भी ठीक नहीं होता, वह शुरुआती चेतावनी संकेत हो सकता है। एनजाइना हृदय में ब्लड के प्रवाह में अस्थायी कमी के कारण होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad