Corona Vaccination : 12 से 14 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण आज से
देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण आज से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही देश में अब 60 से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराक दी जाएगी। पहले इस आयुवर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही यह खुराक दी जा रही थी। दो डोज वाली इस वैक्सीन के लिए 28 दिनों का अंतराल जरूरी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैज्ञानिकों संस्थाओं से विमर्श के बाद 12-14 आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने का निर्णय किया है। वर्ष 2010 में या उससे पहले जन्मे बच्चों को स्कूल या टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगेगा। उत्तराखंड के स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि टीका लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। मौके पर मोबाइल नंबर और वैध आई डी होने पर टीका लगाया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!