यूक्रेन से मुंबई पहुंचा 219 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें 👉

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच भारत सरकार की पहल पर यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर पहला विमान महाराष्ट्र के मुंबई में उतर चुका है। एयर इंडिया के विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का मुंबई हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस बारे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, “सरकार हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

बता दें कि आज शनिवार को एयर इंडिया के विमान में रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे भारतीय यात्रियों में से 219 लोगों के साथ भारत के लिए दोपहर 1:55 मिनट पर उड़ान भरी थी। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई एयरपोर्ट पहुंचकर सभी यात्रियों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री विमान के अंदर पहुंचे और सभी यात्रियों का हाल चाल जाना। इसके बाद उन्होंने विमान के क्रू मेंबर्स की भी तारीफ की।

यह भी पढ़ें 👉  बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाले इन विद्यार्थियों के लिए कोरोना से जुड़े क्या नियम अपनाए जाएंगे और उनका खयाल किस तरह से किया जाएगा, इस पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन पूरा हो गया है, उन पर किसी तरह का कोई बंधन नहीं होगा। वे आकर सीधे अपने घर की ओर रवाना हो सकेंगे। जिनका वैक्सीनेशन पूरा नहीं हुआ है, उनकी फ्री कोरोना टेस्टिंग की जाएगी। उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। उन्हें भी घर पर ही रहने दिया जाएगा।’