कोयले से भरी मालगाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पटरी से उतरे कई डिब्बे
इटावा। यूपी (UP) में एक बार फिर से रेल हादसा हुआ है। इटावा (Etawah) जिले में भरथना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी (Freight train) के दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे मालगाड़ी (Freight train) की कई बोगियां पटरी से उतर गई है।
ये हादसा इटावा के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCC) पर हुआ। हादसे के बाद पुलिस और रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मालगाड़ी (Freight train) आखिरकार कैसे दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हुई है इसकी जानकारी सही तौर पर अभी नहीं मिली है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी (Freight train) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी (Freight train) कोयला लादकर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी।
स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गए। दुर्घटना राहत गाड़ियों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल रवाना कर दिया गया है।
हादसे की वजह से दिल्ली और हावड़ा (Delhi-Howrah) के बीच रेल यातायात अवरुद्ध हो गया। इटावा में इस दुर्घटना के दौरान डिब्बों में भरा कोयला बिखर गया और पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
रेल यातायात आज शाम तक सुचारू होने की उम्मीद है। इस घटना के बाद कई ट्रेनें देरी चल रही है, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!