एयर इंडिया ने पंतनगर से दिल्ली-देहरादून की उड़ान की बंद
पंतनगर। एयर इंडिया ने पंतनगर से देहरादून और दिल्ली फ्लाइट को बंद कर दिया है। खबर आ रही है कि जल्द पंतनगर में एयर इंडिया अपनी आफिस को भी बंद कर देगा और कर्मचारियों को कहीं और अटैच किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक एयर इंडिया की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि इंडिगो और स्पाइस जेट से कड़ी टक्कर मिलने के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है।
एयर इंडिया ने 16 फरवरी 2021 को एटीआर-70 का दिल्ली से देहरादून और देहरादून से पंतनगर के लिए का संचालन शुरू किया था। यह नियमित विमान सेवा थी और देहरादून होते हुए पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली जाती थी। शुरुआत में कई दिनों तक कोहरे के कारण पंतनगर से देहरादून और वहां से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली सेवा कई दिनों तक लगातार स्थगित रही। जिस कारण कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 20 जनवरी से 28 फरवरी तक पंतनगर से देहरादून विमान सेवा को हफ्ते में सिर्फ चार दिनों के लिए संचालित किया गया। वहीं अब एक बार फिर से इस सेवा को बंद कर दिया गया है।
पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा का कहना है कि पंतनगर से देहरादून की एयर इंडिया की विमान सेवा 15 अप्रैल से अनिश्चित काल के लिए बंद करने की जानकारी मिली है। पंतनगर से दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट पहले ही बंद हो चुकी है। स्पाइस जेट और इंडिगाे की फ्लाइट का यहां पहले से ही संचालन हो रहा है। फ्लाइट क्यों बंद की गई इसकी जानकारी एयर इंडिया के उच्चाधिकारी ही दे सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप