बड़ी खबर: चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक जनसभा और रोड शो पर लगाई रोक
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने जनसभा और और रोड शो पर 15 जनवरी तक रोक लगाई थी। अब उसे 22 जनवरी तक कायम रखा है। कोरोनान वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। और इसी बीच उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। चुनावों की तारीखों के ऐलान के वक्त ही आयोग ने साफ कर दिया था। कि कोरोनावायरस से लोगों को बचाने के लिए वर्चुअल रैली और 5 लोगों के साथ ही जनसंवाद किया जाएगा।
बतादें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया गया है. उत्तर प्रदेश में 10,14,20,23,27 फरवरी के बाद 3 और 7 मार्च को मतदान किया जाएगा। पंजाब में एक ही चरण में चुनाव कराने का फैसला किया गया है। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा।
इसी तरह उत्तराखंड में भी एक चरण में चुनाव होगा। यहां पर भी 14 फरवरी को ही मतदान कराए जाएंगे।गोवा में एक चरण में चुनाव होगा। गोवा में 14 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जबकि मणिपुर में दो चरणों में मतदान कराने का फैसला किया गया है। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होंगे। सभी राज्यों में 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी