बड़ी खबर: NTA ने UGC- NET का एग्जाम प्रोग्राम किया जारी,….इस दिन होगा एग्जाम
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा का आयोजन 13 से 22 जून तक किया जायेगा। इसमें पहले फेज की परीक्षा 13 से 17 जून 2023 तक होगी। पहले फेज की तारीखें रिलीज करने के साथ ही एनटीए ने टाइम टेबल भी जारी किया है। यूजीसी नेट फेज I एग्जाम 13, 14, 15, 16 और 17 जून 2023 को होगी। परीक्षाएं एनटीए की ओर से निर्धारित सेंटर्स पर दो शिफ्ट में होंगी। पेपर 1 में 100 अंकों के एमसीक्यू पूछे जाएंगे। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
जो उम्मीदवार यूजीसी नेट जून एग्जाम 2023 में भाग लेने जा रहें हैं, उनके लिए एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। इसे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। यहां से उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET जून 2023 चरण- I परीक्षा 13 जून से 17 जून, 2023 तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। हालांकि एनटीए की तरफ से एग्जाम सिटी और स्लिप नहीं जारी की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप