(बड़ी खबर)…..रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, क्या हो सकता है बड़ा ऐलान ?
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने इस संबोधन में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पर अहम बयान दे सकते हैं, जो हाल ही में लोकसभा में पारित नहीं हो सका।
जानकारी के मुताबिक लोकसभा में इस विधेयक को आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया। मतदान के दौरान 298 सांसदों ने इसके पक्ष में और 230 सांसदों ने विरोध में मतदान किया, जबकि विधेयक को पास होने के लिए 352 मतों की जरूरत थी। इस तरह यह बिल 54 वोटों से गिर गया।
इस संशोधन विधेयक के जरिए लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने और उनमें 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान था। हालांकि विपक्ष ने इसे डिलिमिटेशन से जोड़ने का विरोध किया और कहा कि इससे दक्षिण भारत समेत कई क्षेत्रों के साथ असंतुलन पैदा हो सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बिल पारित न होने पर निराशा जताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने इस फैसले पर लंबे समय तक पछताना पड़ सकता है।
इससे पहले भी प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण फैसलों और घोषणाओं के लिए रात 8 बजे के आसपास देश को संबोधित करते रहे हैं, जिनमें 2016 की नोटबंदी का ऐलान प्रमुख रहा है।
वहीं, विधेयक गिरने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं की बैठक भी हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के आज रात होने वाले संबोधन पर टिकी हैं, जिसमें इस मुद्दे पर सरकार का रुख साफ हो सकता है।


प्रशासन बेखबर! बिना नंबर प्लेट ओवरलोड ट्रैक्टर ने काररोड बाजार में मचाया मौत का खेल, बड़ा हादसा टला
कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, दुग्ध उत्पादकों में दिखा उत्साह
बिंदुखत्ता: पारिवारिक तनाव में 51 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम
बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसा: सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत