Breaking News: जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिकों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें 👉

कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवानों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक हिमस्खलन की घटना में सेना के तीन जवान जो माछिल सेक्टर में तैनात थे वह बर्फ तले दब गए। जब तक उन्हें निकाला गया तब तक वह अपनी जान गवां चुके थे। हालांकि अभी तक जवानों की पहचान सार्वजानिक नहीं की गई है।

कुपवाड़ा पुलिस ने कहा, एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवानों की मौत हो गई। सभी शवों को निकाल लिया गया है।

वहीं, श्रीनगर के डिफेंस पीआरओ ने कहा, माछल सेक्टर में एक गश्ती दल पर हिमस्खलन हुआ। बर्फ में फंसे 2 सैनिकों को बचाया गया और सैन्य अस्पताल कुपवाड़ा पहुंचाया गया। गश्ती दल के एक अन्य सैनिक को हाइपोथर्मिया हो गया और उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया। तीनों को बचाया नहीं जा सका।