Budget 2024: मोदी सरकार ने दिया घर से लेकर फ्री बिजली का तोहफा, जानें किसे क्या मिला…

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का अंतरिम बजट 2024 पेश किया। क्योंकि इस साल आम चुनाव होने हैं। इस अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने कई ऐसे एलान किए हैं।बजट में महिलाओं और युवाओं पर फोकस दिखा है तो वहीं वित्त मंत्री ने गरीबों को घर और आम लोगों को फ्री बिजली का वादा किया है। आइए जानते बजट की खास बातें..

बता दें कि बजट में सरकारी योजनाएं जो वर्तमान में संचालित हो रही हैं उन्हें रफ्तार देने के लिए यह अंतरिम बजट लाया गया। पूर्ण बजट नई सरकार के गठन के बाद जुलाई में प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत में सबसे पहले मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि हमारी सरकार गरीबों को सशक्त करने में विश्वास करती है। सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए महिला, गरीब, युवा और किसान जैसी 4 जातियां है और उन पर ही फोकस है।

मासिक 300 यूनिट तक फ्री बिजली का एलान
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में एलान करते हुए कहा कि आने वाले समय में रूफटॉप सोलराइजेशन से 1 करोड़ परिवारों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे मासिक 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे 15,000 से 18,000 रुपये तक की बचत होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

सरकार लाएगी हाउसिंग स्कीम
वित्त मंत्री ने हर गरीब को घर देने का एलान किया है। सीतारमण ने कहा कि किराए के मकानों, झुग्गियों या अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपना घर खरीदने के लिए सरकार नई हाउसिंग स्कीम लाएगी।

नहीं हुआ टैक्स स्लैब में कोई बदलाव
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस बार टैक्स स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पहले की तरह आयकर सीमा 7 लाख बनी रहेगी, जिससे नौकरीपेशा को कोई फायदा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत

4 करोड़ मकानों का पूरा होगा लक्ष्य
वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार हर गरीब को घर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार 2 करोड़ घर गरीबों को सौंप चुकी है और 4 करोड़ घरों का लक्ष्य प्राप्त करने के नजदीक है। सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ने 70 फीसद महिलाओं को घर देने का काम किया है।

मेडिकल कॉलेजों का होगा विस्तार
सीतारमण ने कहा कि सरकार मौजूदा अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग कर अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना बना रही है। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण अभियान
सरकार सर्वाइकल कैंसर का खात्मा करने के लिए 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित देगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

आयुष्मान भारत का विस्तार
सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के लिए आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य देखभाल कवर का विस्तार हुआ है।

बढ़ा रक्षा खर्च
वित्त मंत्री ने कहा सरकार ने रक्षा खर्च को 11.1 फीसद तक बढ़ाया है, यह GDP का 3.4 फीसद होगा।

रेल होगी अपग्रेड
वंदेभारत स्तर के 40 हजार रेल डिब्बे बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि ज्यादा भीड़ वाले रेल मार्गों के लिए 3 अलग कॉरिडोर बनाएं जाएंगे।

महिलाएं बनीं लखपति
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना बनाई है और अभी तक एक करोड़ को लखपति बना दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad