CBSE Board Exam 2023: 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई ने जारी की अहम नोटिस, ऐसे करें चेक…
CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी की हैं। नोटिस 10वीं और 12वीं के अभ्यर्थियों के लिए हैं। यह सूचना डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन से संबंधित है। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की सूचना बोर्ड (CBSE Board) की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने छात्रों द्वारा डिजिटल दस्तावेजों को डाउनलोड करने नियोक्ताओं और उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा सत्यापन के लिए एनएडी के डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर 21 साल यानी 2001 से 2022 तक के कक्षा 10, 12 के परीक्षार्थियों के परिणाम डेटा अपलोड किए हैं।
इनकी मदद से वेरीफाई होगा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन
बोर्ड द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज़ डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित हैं और प्रमाणीकरण के लिए पीकेआई आधारित क्यूआर कोड है। शैक्षणिक संस्थान और एम्पलायर विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोबाइल एप की मदद से इन अकादमिक दस्तावेजों को सत्यापित कर सकते हैं। शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करने की प्रक्रिया आधिकारिक सूचना पर उपलब्ध है और बोर्ड ने सभी इंस्टीट्यूशन से अनुरोध किया है कि वे सीबीएसई को अनुरोध न भेजें। ये संस्थान ऑनलाइन पंजीकरण और सत्यापन करवा सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर बोर्ड उपलब्ध कराएगी एपीआई की सुविधा
इसके अलावा, सीबीएसई उच्च शिक्षा संस्थानों और सरकारी एम्पलायर को जरूरत पड़ने पर बल्क वेरीफिकेशन के लिए एपीआई भी उपलब्ध कराएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई (CBSE Board) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई