CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की डेटशीट में हुआ बदलाव, देखें नया टाइमटेबल
CBSE Board Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की डेटशीट में बदलाव कर दिया है। बीते गुरुवार को ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया था। लेकिन अब बोर्ड ने परीक्षा की डेट्स में बदलाव कर दिया है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो भी छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर रिवाइज्ड डेटशीट चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की 4 अप्रैल 2023 को होने वाली परीक्षाओं को अब 27 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी साझा की है। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
जहां बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 21 मार्च 2023 को खत्म होंगी वहीं बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। आपको यह भी बता दें केवल एक शिफ्ट में यानी सुबह 1030 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई