देश में फिर दी कोरोना ने दस्तक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी की जारी…..
नई दिल्ली। देश में फिर एक बार कोरोना ने दस्तक दी है। जिसके बाद लोगों में फिर एक बार कोविड की दहशत दिखाई दे रही है। चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड मामलों के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, केरल, हरियाणा, मिजोरम और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों को पत्र लिखकर सचेत रहने का मशविरा दिया है। इस पत्र में स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों सरकारों से सतर्कता बरतने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच कराने को कहा है। इस दौरान गुजरात में एक व्यक्ति के एक्स ई वैरिएंट से संक्रमित पाएं जाने की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक राज्य में एक्स ई वैरिएंट के एक मामले की भी जानकारी मिली है। इस माह के पहले सप्ताह में मुम्बई की एक महिला के एक्स ई वैरिएंट से संक्रमित पाएं जाने की सूचना मिली है। हालांकि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात का खंडन किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत