दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे
दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इस बार दिल्ली में 1,55,24,858 (1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858) मतदाता वोट डालने के योग्य हैं. इनमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13033 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी घर से मतदान की सुविधा रहेगी. जो दिव्यांग पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालना चाहेंगे, उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी और रैंप बनाए जाएंगे.
दिल्ली चुनाव का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है
- दिल्ली चुनाव का नोटिफिकेशन 10 जनवरी को जारी होगा
- 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी
- कैंडीडेट 20 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे
- 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान होगा
- 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होंगे

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी