EPFO: ई-नॉमिनेशन हुआ अनिवार्य, इसके बिना अब नहीं देख पाएंगे अपने PF खाते का बैलेंस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन जरूरी कर दिया है। खाताधारक ई-नॉमिनेशन के बिना पीएफ पासबुक नहीं देख पाएंगे। अभी तक ऐसा करना जरूरी नहीं था। लेकिन, अब पीएफ खाते का बैलेंस देखने को लिए ई-नॉमिनेशन अनिवार्य है। खाताधारक अभी तक ई-नॉमिनेशन के बिना भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठनकी वेबसाइट पर जाकर आसानी से पीएफ बैलेंस और पासबुक देख सकते थे।
देनी होती हैं ये जानकारियां
ईपीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन के लिए सबसे पहले नॉमिनी का नाम देना होता है। उसका पता और खाताधारक के साथ संबंध को बताना होता है। नॉमिनी की जन्मतिथि के साथ यह भी बताना होता है कि पीएफ खाते में जमा पैसे का कितना फीसदी हिस्सा उसे देना है। नॉमिनी अगर नाबालिग है तो उसके अभिभावक का नाम और पता देना पड़ता है। नॉमिनी का हस्ताक्षर या उसके अंगूठे का निशान देना जरूरी है।
किसी भी बचत योजना खाते के मामले में नॉमिनेशन जरूरी है। इससे खाताधारक की मौत के बाद पैसा उस व्यक्ति तक पहुंच जाता है, जिसे खाताधारक अपने बाद पहुंचाना चाहता था। ईपीएफ और इंप्लाई पेंशन स्कीम के मामले में भी नॉमिनेशन करना चाहिए ताकि ईपीएफओ सदस्य की असमय मौत के बाद नॉमिनी को यह फंड समय से मिल जाए।
ऐसे करें ई-नॉमिनेशन
ईपीएफ मेंबर पोर्टल पर यूएएन व पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें।
मैनेज सेक्शन में जाकर ई-नॉमिनेशन विकल्प पर क्लिक करें।
प्रोफाइल में स्थायी व अस्थायी पता डालें और ‘सेव’ बटन पर क्लिक करें। आप परिवार वाले हैं या नहीं, इसका भी चयन करें।
परिवार से सदस्यों के आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, अभिभावक (नाबालिग नॉमिनी हो तो) की जानकारी भरें और सेव फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करें। ज्यादा नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं।
किस नॉमिनी को कितनी राशि मिलेगी, इसकी घोषणा भी कर सकते हैं।
आधार की वर्चुअल आईडी डालकर ‘वेरिफाई’ पर क्लिक करें।
आधार नंबर या आधार की वर्चुअल आईडी दर्ज कर ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
ईपीएफओ में नॉमिनेशन पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद फिजिकल दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी