जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में RPF जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, ASI समेत चार की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर सामने आ रही है, आज सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (12956) में RPF के जवान ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर व 3 यात्रियों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, गुजरात से मुंबई आ रही जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) ट्रेन में आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई टीकाराम पर अचानक गोली चला दी, इसके बाद वह दूसरे डिब्बे में गया और 3 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया। दोनों ही आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे। आरोपी जवान दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से उतर कर भाग गया।
पश्चिमी रेलवे ने बताया है कि आरोपी जवान को उसके हथियार के साथ पकड़ लिया गया है। पुलिस जवान को पूछताछ के लिए बोरीवली पुलिस स्टेशन लेकर गई है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बोरीवली रेलवे स्टेशन से चारों शवों (एएसआई और तीन यात्री) को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा। फिलहाल सभी शव बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे हुए हैं।
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ का कहना है, मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिली है। एक आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार ने अपने सहयोगी एएसआई टीकाराम मीना पर गोली चला दी और घटना के दौरान तीन अन्य यात्रियों को भी गोली लग गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार उसने अपने सरकारी हथियार से गोली चलाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।
डीआरएम नीरज वर्मा का कहना है, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घटना के दौरान चार लोगों को गोली लगी है। हम गवाहों से भी पूछताछ कर रहे हैं। हम सभी कोणों से जांच करने की कोशिश कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप