जम्मू में दर्दनाक सड़क हादसा, वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक 10 लोगों के मौत को सूचना आई है। घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश है, उनसे पूछाछ की जा रही है। बस सफेद और गुलाबी रंग की थी और उस पर प्रिंस ट्रैवल्स लिखा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप