सुकन्या समृद्धि योजना में सरकार ने किये ये बड़े बदलाव? पैसे जमा करने से पहले जानिए सबकुछ।।
देश में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं हैं, जिसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना भी है। इस योजना में निवेश करने से आपकी बेटी की पढाई से लेकर शादी तक के तमाम खर्चे पूरे हो सकते हैं। इस योजना में 7.6 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है।
इस योजना में पोस्ट ऑफिस या बैंक में निवेश किया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से आपको इनकम टैक्स नियमों के तहत 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिलती है। लेकिन हाल ही में सरकार ने इस योजना में कई बदलाव किए हैं जो आपको जनना बेहतद जरूरी है।
अभी तक सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट बेटी की मृत्यु या रहने का पता बदलने पर बंद किया जा सकता था। लेकिन अब इस योजना में अकाउंट होल्डर की जानलेवा बीमारी को भी शामिल किया गया है। जिसके होने पर आप इस अकाउंट को बंद कर सकते हैं। इसके अलावा अभिभावक की मृत्यु होने पर भी समय से पहले अकाउंट बंद किया जा सकता है।
पहले दो बेटियों के अकाउंट पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट मिलती थी। लेकिन अब तीसरी बेटी के जन्म और उसके नाम पर किए गए निवेश में भी इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत छूट प्राप्त की जा सकती है। वहीं जुड़वां बेटियां होती है तो उन दोनों के लिए भी अकाउंट खोलने का प्रावधान रखा गया है।
खाते में सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करने का प्रावधान है. न्यूनतम राशि जमा नहीं होने पर अकाउंट डिफॉल्ट हो जाता है. नए नियमों के तहत खाते को दोबारा एक्टिव नहीं कराने पर मैच्योर होने तक खाते में जमा राशि पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा. पहले ऐसा नहीं था।
पहले बेटी 10 साल में खाते को ऑपरेट कर सकती थी. लेकिन नए नियमों के अनुसार अब 18 साल की उम्र से पहले बेटियों को खाता ऑपरेट करने की मंजूरी नहीं है. इस उम्र तक अभिभावक ही खाते को ऑपरेट करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप