JEE Main 2026: सेशन-2 का रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन-2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अप्रैल सत्र में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
जेईई मेन 2026 सेशन-2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के 304 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में कुल 566 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।
संभावना जताई जा रही है कि एनटीए रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) लिस्ट और जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवश्यक कट-ऑफ भी जारी करेगा। इसके अलावा फाइनल आंसर-की भी जारी की जा सकती है।
गौरतलब है कि एनटीए ने 11 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और छात्रों को उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। अब सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल