हनुमान बने कलाकार की मंच पर श्रीराम के चरणों में गिरते हुई मौत, एक्टिंग समझ लोग बजाते रहे ताली,….देखें वीडियो
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भिवानी के जैन चौक क्षेत्र में चल रही रामलीला में हनुमान का रोल निभाते हुए सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई। रामलीला मंच से ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना सोमवार दोपहर की है।
जैन चौक क्षेत्र में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रामायण का मंचन किया जा रहा था, जिसमें एमसी कालोनी वासी सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार हनुमान का किरदार निभा रहे थे। जब वे भगवान श्रीराम के भजन पर झूम रहे थे तो अचानक ही भगवान श्रीराम बने कलाकार के कदमों में गिर गए, एकबार तो सबको लगा कि वे मंचन करते हुए भगवान श्रीराम के पांव में पडे़ है लेकिन वे काफी देर तक नहीं उठे तो सबको लगा कि दौरा आ गया।
काफी प्रयास के बाद भी उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। उनकी डांस व मौत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जब हरीश राम जी के चरणों में झुके तो सही, लेकिन उठे नहीं. वो 25 सालों से रामलीला में हनुमान जी का रोल कर रहे थे, उन्होंने ने कहा कि अचानक से उनकी मौत होना पूरे गांव लिए ऐसी क्षति है. जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
अस्पताल के डॉक्टर विनोद अंचल ने बताया कि हरीश नाम के व्यक्ति को उनके अस्पताल में लाया गया था. अस्पताल में लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप