Petrol-Diesel : 13 दिन में 8 रुपये लीटर का हुआ इजाफा, रुकने का नाम नहीं ले रही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत
दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर लगातार बढ़ने लगी हैं. 13 दिनों ये 11वीं बार है जब राज्य संचालित ईंधन कंपनियों ने पेट्रील-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. रविवार सुबह ईंधन के दाम 80 पैसा/लीटर बढ़ाए गए हैं जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये का हो गया है, वहीं डीजल के दाम 94.67 रुपये प्रति/लीटर तक पहुंच गए हैं. बता दें कि 22 मार्च से अबतक पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है. मुंबई की बात करें तो यहां 84 पैसा बढ़कर पेट्रोल का दाम 118.41 रुपये/लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत 85 पैसा बढ़कर 102.64 रुपये/लीटर हो गई है.
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं इसकी जानकारी आप एक SMS के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिलेगा.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम ही IGL ने ऐलान किया है कि घरेलू गैल यानी PNG के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. IGL ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं. इस तेजी के बाद अब दिल्ली NCR में पीएनजी की कीमतें 41.71/SCM हो गई हैं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप