पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ना जारी, पिछले 9 दिन में 8वीं बार बढ़े दाम, जानिए आज प्रति लीटर कीमत
अब लगभग हर दिन बढ़ाए जा रहे पेट्रोल और डीजल के दाम अब लोगों को भारी पड़ने लगे हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 4 महीने तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे। तब वाहन सवारों को राहत थी। आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम 9 दिन में 8वीं बार बढ़े। बुधवार को पेट्रोल-डीजल पर 80-80 पैसे बढ़े हैं। 9 दिन में पेट्रोल 5.60 रुपए महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 80 पैसे की बढ़त के बाद 101.01 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़त के बाद 92.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.88 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। वहीं 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 100.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। बता दें कि 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक सिर्फ एक दिन (24 मार्च) छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। 29 मार्च की बढ़ोतरी को जोड़ लें तो 9 दिनों में पेट्रोल 5 रुपये 60 पैसे महंगा हो गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप