पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, गरीबों को 5 साल और मिलेगा मुफ्त में राशन,….80 करोड़ लोगों को होगा फायदा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे. वहां दुर्ग जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना पीएमजीकेएवाई (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) को 5 साल और बढ़ाया जाएगा. प्रधानमंत्री की इस घोषणा से देश के करीब 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा.
पीएम मोदी ने कहा,’मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले पांच साल के लिए और बढ़ाएगी. आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है.’
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने गरीब को धोखे के सिवाय कभी कुछ नहीं दिया. कांग्रेस गरीब की कभी कद्र नहीं करती. इसलिए जब तक कांग्रेस केंद्र सरकार में रही, वो गरीबों के हक का पैसा लूटकर खाती रही, अपने नेताओं की तिजोरी में भरती रही.’
कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, भ्रष्टाचार करके तिजोरी भरी…
पीएम मोदी ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा और अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिये भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरी भरी है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनो को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है. इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप