आम आदमी की जेब पर मंहगाई की मार, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ीं
नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर, जबकि घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस तरह, चुनावी गतिविधियों के कारण पेट्रोल, डीजल की दरों में संशोधन पर साढ़े चार महीने से जारी रोक खत्म हो गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 96.21 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 95.41 रुपये थी, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.47 रुपये हो गई है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी होने से अब नई कीमतें लागू हो गई हैं। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम के LGP सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में LGP सिलेंडर 976 रुपये का हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये का हो गया है। सूत्रों ने कहा कि 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 349 रुपये होगी जबकि 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 669 रुपये होगी। वहीं, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपये है। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप