रूस-यूक्रेन जंग: यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत
नई दिल्ली। यूक्रेन में जंग के बीच बुधवार को एक और बुरी खबर आई है। यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिनके अपने यूक्रेन में फंसे है उनके दिल बेताब है। मृतक छात्र की पहचान पंजाब निवासी 22 वर्षीय चंदन जिंदल के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। युवक की मौत का कारण नहीं पता चल सका है।
युवक मेडिकल का छात्र बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि छात्र की मौत कैसे हुई है। छात्र बीते कुछ समय से अस्पताल में भर्ती था। गौरतलब है कि मंगलवार को यूक्रेन में भारी गोलीबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की थी। मृतक छात्र की शिनाख्त कर्नाटक निवासी नवीन एसजी के रूप में हुई है। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर का छात्र था। छात्र की मौत उस वक्त हुई थी जब वह खाना लेने के लिए लाइन में लगे थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप