दुःखद : सेना के ट्रक में लगी भीषण आग, 5 जवानों की जलकर मौत, बीजली गिरने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नेशनल हाईवे पर सेना की एक गाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसमें सेना के पांच जवानों की जलकर मौत हो गई। वाहन में आग लगने की घटना पुंछ जिले के भाटाधुरियन इलाके में हुई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुंछ के भाटादूडियां क्षेत्र में सेना के ट्रक में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अग्नीशमन दस्ते की मदद से जवानों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि ट्रक पर बिजली गिरने की वजह से आग लगी हो सकती है। हालांकि सही कारण का पता पूरी जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल हादसे में शहीद जवानों की संख्या को लेकर सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल