एसबीआई ने पीओ मेन्स का रिजल्ट किया जारी,…..ऐसे करें चेक
भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर मेंस रिजल्ट 2023 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पीओ मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस परीक्षा का आयोजन 5 और 16 दिसंबर 2023 को देशभर के विभिन्न सेंटर्स पर किया गया था।
इस परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए है। चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का चयन पीओ मेंस परीक्षा में लिए हो गया है उन्हें अब आगे के चरणों की परीक्षा देनी होगी। एक अधिकारी ने बताया कि वह सभी उम्मीदवार जिन्हे मेंस परीक्षा में चुना गया है वे साईकोमेट्रिक टेस्ट में उपस्थित हो सकेंगे।
साईकोमेट्रिक टेस्ट 16 जनवरी से आयोजित किए जाएंगे जबकि ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू 21 जनवरी से आयोजित होगा।चयनित उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
ऐसे करें चेक-
एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।- फिर सक्रीन पर दिख रहे ‘current openings’ पर क्लिक करें।फिर सक्रीन पर दिख रहे ‘current openings’ पर क्लिक करें।- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको SBI PO Mains 2023 Result नाम का लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें।- अब चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।- अपना रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए PDF को सेव करे लें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर