जम्मू-कश्मीर में CISF की बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में चठ्ठा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 15 जवान सवार थे, सभी मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले का डटकर मुकाबला किया। जवाबी कार्रवाई में एक ASI शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।
सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है और चार जवान घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ जम्मू के सुंजवान इलाके में हो रही है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि घेराबंदी कर इलाका खाली करा दिया है। मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं।
दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री मोदी का जम्मू-कश्मीर का दौरा है। 24 तारीख को पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी पंल्ली गांव जा रहे हैं। दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर हीरानगर सेक्टर से पांच संदिग्ध पकड़े हैं। पूछताछ के बाद इनमें से दो लोगों को जम्मू भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप