बड़ी खबर : पीएम मोदी की हत्या की बात करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार हो गए हैं. राजा पटेरिया ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी. कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया. राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वे कथित तौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ की बात कहते नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में पटेरिया ने अपने बयान से पलट गए थे. उन्होंने कहा था कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ. इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि ये फ्लो में हो गया.
राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. वे कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो. हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार.
राजा पटेरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था. उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ. लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया. राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है. मेरा वो मतलब नहीं था. मेरे बयान को तोड़कर पेश किया गया.
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर के निर्देश दिए थे. इसके बाद एमपी पुलिस ने राजा पटेरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था, मैंने पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है. उन्होंने कहा कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है. राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल FIR के निर्देश दिए हैं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल