देश की पहली आदिवासी महिला और भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज जारी हो गए, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत दर्ज की है। लेकिन अभी उनके विजयी होने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है, इसकी घोषणा कल शुक्रवार को होगी। राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाली द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने जीत की बधाई दी है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। अब चुनाव के लिए वोटों की गिनती ख़त्म हो गयी है। इसके साथ ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। मुर्मू ने तीसरे चरण में ही विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया।

यह भी पढ़ें 👉  बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

मतगणना में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़े अंतर से जीत मिली है। द्रौपदी मुर्मू को तीसरे चरण की मतगणना में ही 5,77,777 मूल्य के मत मिले, कड़ी सुरक्षा के बीच संसद भवन परिसर में काउंटिंग की गई थी। वहीं मतों की गिनती में 812 वोट द्रौपदी मुर्मू को मिले हैं। जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं। वहीं 15 वोटों को अवैध करार दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर आपका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।