मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें ? स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। भारत में भी मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें की सूची जारी की।
बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि मंकीपॉक्स का संक्रमण होने पर शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। मरीज को भूखा न रहने दें। खाने में ऐसी चीजें दें जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करें। मरीज कितनी जल्दी रिकवर होगा, यह उसकी इम्यूनिटी पर निर्भर करता है।
मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें ?
1 . स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक, संक्रमण होने पर सबसे पहले मरीज को दूसरे लोगों से अलग यानी आइसोलेट करें।
- हाथों को साबुन से धोएं या सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। अगर आपके आसपास मंकीपॉक्स का मरीज है तो मास्क और ग्लव्स पहनें।
- जहां रहते हैं वहां पर डिसइंफेक्टेंट्स का इस्तेमाल करें। मरीज के द्वारा इस्तेमाल की जा चुकी चादर या टॉवल यूज न करें।
- अगर आपमें मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आ रहे हैं तो भीड़-भाड़ वाली जगह या पब्लिक इवेंट में जाने से बचें।
- गलत जानकारी देकर लोगों को भ्रमित न करें। जानकारी वही साझा करें, जिसे चिकित्सक प्रमाणित कर चुके हैं या हेल्थ एजेंसी ने जारी की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित