पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार
मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। करवा चौथ पर जहां पत्नियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की दुआ कर रही हैं। वहीं जानी क्षेत्र के एक गांव की महिला पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के बाद उससे चकमा देकर उसके जीजा के साथ फरार हो गई।
पत्नी अपने 16 माह के बेटे को भी अपने साथ ले गई है। परेशान पति ने बुधवार को एसपी देहात से इसकी शिकायत की है। वहीं करवा चौथ के दिन पत्नी के बेवफाई से पति पूरा दिन दुखी होकर घूमता रहा लेकिन उसका पत्नी से कोई संपर्क तक नहीं हो सका।
करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के लिए एक विशेष महत्व का दिन है। पूरे देश में जहां आज सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर दुआ मांग रही हैं। वहीं जानी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पति घर से फरार अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। परेशान पति बुधवार को फरार पत्नी के वापसी के लिए अपनी बहन के साथ एसपी देहात से मिला और पुलिस अधिकारियों से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाता रहा।
पति के अनुसार वह अपनी पत्नी और 16 माह के बेटे के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए मेरठ आया था। वापसी में पत्नी उसे झांसा देकर बेटे को लेकर गायब हो गई। तलाश के दौरान उसे मालूम पड़ा कि पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हुई है, जिसके साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने उसकी शिकायत जानी पुलिस से की।
पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पति के अनुसार वह आज तक पत्नी की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करवाचौथ पर खुद भी पत्नी के साथ व्रत रखता था। इस बार भी वह धूमधाम से तैयारियों में जुटा था। शॉपिंग के लिए पत्नी को बाजार लेकर आया था। अब पत्नी उसे धोखा देकर फरार हो गई है। पीड़ित पति ने कहा कि इस बार भी वह व्रत रखेगा लेकिन प्रार्थना करेगा कि पत्नी को उसके किए की सजा मिले।
वहीं एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को फरार पत्नी को ढूंढकर लाने के आदेश दिया है। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस फरार पत्नी काे बरामद करने का प्रयास कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!