उत्तराखंड: नवदम्पति की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में
सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्राम सुरेंद्र नगर में नव दंपती की संदिग्ध हाल में मौत से हड़कम्प मच गया। मंगलवार को पति ने किराये के कमरे में जहर खाने से मौत हो गई थी। बुधवार को पत्नी ने पेड़ से फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि ग्राम बैकुंठपुर निवासी विपलुप मंडल और दीपा मंडल ने करीब सात माह पहले घर वालों के विरोध के बाबजूद प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों ग्राम सुरेंद्र नगर में किराये का कमरा लेकर रहने लगे। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दंपति की मौत हो गई है। पति की कमरे में जहर खाने से मौत हो गई जबकि पत्नी गांव के तालाब के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस पर तहसीलदार परमेश्वरी लाल और कोतवाल प्रकाश सिंह दानू मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!