देवभूमि मे कुट्टू का आटा खाने से 100 लोग बीमार, कुट्टू के आटे की बिक्री पर लगी रोक।
हरिद्वार। पहले नवरात्र के दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने से करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। ये लोग हरिद्वार के कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, और भूपतवाला के रहने वाले हैं।
बता दें कि हरिद्वार के कांगड़ी गाजीवाली, श्यामपुर और भूपतवाला इलाके के लोग कुट्टू के आटे से बीमार पड़ गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को कुट्टू के आटे के पकवान खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई है। जिसकी सूचना मिलने के बाद से ही प्रशासन में हाई अलर्ट जारी हो गया है। जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। इस मामलो में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने कहा है इस संबंध में हरिद्वार फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को सभी जगहों पर सैंपलिंग के आदेश दिए हैं. साथ ही कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह कुट्टू का आटा आया कहां से है. इसके बारे में जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश