यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 23 और छात्र लौटे, अब तक कुल 63 लोगों की हो चुकी है वापसी
देहरादून। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध का आज 8वां दिन है। पिछले 7 दिनों में वहां भयंकर तबाही देखने को मिली है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को आपरेशन गंगा के तहत निकाला जा रहा है। इसी क्रम में अब तक उत्तराखंड के 63 नागरिकों को वहां से निकाला जा चुका हैं। हालाँकि अभी भी यूक्रेन में उत्तराखंड के 200 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी है।
उत्तराखंड में नोडल अधिकारी डीआइजी पी रेणुका देवी ने बताया कि बुधवार देर रात से लेकर आज सुबह 10 बजे तक 23 उत्तराखंड मूल के छात्र स्वदेश लौटे हैं। अब तक स्वदेश लौटने वाले उत्तराखंडियों की संख्या 63 हो चुकी है। जबकि दोपहर तक केंद्र सरकार को कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी भेजी जा चुकी है। रेणुका देवी ने बताया कि अब ज्यादातर छात्रों से संपर्क हो चुका है। वे अपनी लोकेशन समेत उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी दे रहे हैं। जल्द सभी के सकुशल स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई