UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने की 35वीं गिरफ्तारी।

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। UKSSSC पेपर लीक मामले में स्पेशल टास्क फ़ोर्स उत्तराखण्ड (STF) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में आज एसटीएफ ने 35वीं गिरफ़्तारी कर ली है। आरोपी संदीप शर्मा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उधमसिंह नगर और हरिद्वार के कुछ अभ्यर्थियों का यूपी के गाजियाबाद में एक फ्लैट में पेपर हल करवाया था।

गिरफ्तार अभियुक्त के जसपुर और ठाकुरद्वारा में आयुर्वेदिक और पैरा मेडिकल सहित तीन कॉलेज हैं। अभियुक्त से पूछताछ और अन्य जानकारी के आधार पर दो दर्जन के करीब छात्रों को चिन्हित किया गया है। उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा गवाहों के बयान एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। इस गिरफ्तारी से उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं के धामपुर के बाद गाजियाबाद में हुई नकल के सेंटर का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है।

इसके साथ ही उत्तराखंड एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक के चार आरोपियों की जुडिशल रिमांड की कार्रवाई सचिवालय रक्षक भर्ती में ली है. इसके अलावा वन दारोगा ऑनलाइन परीक्षा मामले में भी 2 अभियुक्त पहले गिरफ्तार हो चुके हैं. पिछले कुछ दिनों में इस प्रकार अलग-अलग दर्ज तीन मुकदमों में कुल 38 लोग की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad